केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। वही बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा। इस साल यात्रा के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सर्दियों में मौसम प्रतिकूल होने और बर्फबारी की संभावना के चलते परंपरा के अनुसार धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद शीतकाल में निर्धारित पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना जारी रहती है।
#Chardhamyatra #Kedaranth #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




