खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत मिली है, सीजेपी के दोनों नेताओं को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने दोनों सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी. कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया. 13 अक्टूबर को दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद से सौरव और रांका दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में थे। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वे बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। अभिजीत दीपके ने दोनों की जमानत पर 'भावुक' हो गए. उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो रो रहे हैं. एक तरह से दीपके ने अभी भावना व्यक्त की.

#CJP #AAP #AshutoshRanka #SauravDas #indianews,