देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सामान नागरिक संहिता प्रदेश में पहले से लागू है। ऐसे में सभी के लिए एक ही नियम कानून भी होनी चाहिए और ये बात शिक्षा पर भी लागू होती है। सीएम धामी ने कहा अब प्रदेश के सभी मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को ही छुट्टी होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबके लिए एक समान व्यवस्था है। इसी साल 1 जुलाई को उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा को सम्पात कर दिया गया था। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। अब सूबे की धामी सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार यानी जुम्मे को मदरसों में होने वाली छुट्टी को खत्म करते हुए रविवार के दिन एक समान अवकाश देने की घोषणा की है।  

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने या मान्यता के लिए आवेदन करने वाले मदरसों को विभागीय मानकों और निर्धारित शैक्षिक व्यवस्था का पालन करना होगा। इसी क्रम में शुक्रवार की छुट्टी की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। 

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,