पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर की बात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कर पीएम मोदी को अपने स्वतंत्रता दिवस पर न्योता दिया है. तन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को अपना मित्र कहते हुए भारत और इस्राइल के पुराने संबंधों की सराहना की। दोनों नेताओं ने भारत और इजराइल के मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जताई और अपने खास रणनीतिक संबंधों बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. फोन पर हुई बात में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्टके मौजूदा हालातों पर चर्चा की और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया.
बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं. उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और सालों पुराने संबंधों की भी सराहना की.'
#BenjaminNetanyahu #pmmodi ,




