देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी क 100 करोड़ रुपये के स्कूल मान्यता घोटाले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने की है. उन पर कथित तौर पर निजी स्कूलों की मान्यता और अन्य कानूनी मंजूरी दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के शामिल होने का आरोप है. मामला तब सामने आया, जब तमिलनाडु में निजी स्कूलों के संघों के महासंघ के सचिव डीसी इलांगोवन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ. इसमें आरोप लगाया गया कि तमिलनाडु प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के खुद को संस्थापक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बताने वाले बीटी अरासाकुमार और मुथुकुमार ने निजी स्कूल प्रबंधन से 100 करोड़ रुपये से अधिक वसूली की. यह कार्रवाई मद्रास हाईकोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुई। मामला निजी स्कूलों को सरकारी मान्यता और दूसरी कानूनी मंजूरियां दिलाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लेने से जुड़ा है।

#indianews #Hidinews,