उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र प्रारंभ हो गया है, वही विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। सत्र की शुरुआत में सीएम धामी समेत पूरे सदन ने पूर्व सीएम दिवंगत बीसी खंडूड़ी को याद किया. यह सत्र 27 और 28 अक्टूबर 2026 को दो दिन तक चलेगा. इस सत्र में सरकार द्वारा 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके प्रस्ताव को कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है. सत्र के पहले ही दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, प्रदेश प्रधान संगठन और स्थानीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
#UttarakhandVidhanSabha #UttarakhandAssembly #LiveStreaming,




