उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से वापस लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू जारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के चमोली में बदरीनाथ से वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोस्ट ज्योतिर्मठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है। इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं. घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.
#JoshimathHelicopterCrash #HelicopterCrash #Crash #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




