देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को जनपद देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जिला अध्यक्ष शिवसेना देहरादून रवि  गैरोला द्वारा एक वृहद सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शिवसेना प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी एवं प्रदेश मुख्य उप प्रमुख राकेश सकलानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओ ने अपने वक्तव्य द्वारा उपस्थित शिव सैनिकों को शिवसेना की कार्य पद्धति एवं जनपद में विस्तारीकरण के संबंध में जानकारियां एवं  दिशा निर्देश दिए ।  इस सभा में अन्य मुख्य पदाधिकारी के रूप में पछवादून प्रभारी विकास बैरागी,  विकास नगर उप प्रमुख रजनीश, शाखा प्रमुख सेलाकुई कल्पेश्वर पैन्यूली,वार्ड संख्या 65 के अध्यक्ष अजय यादव  आदि उपस्थित रहे ।
इस सभा में जिला अध्यक्ष देहरादून रवि गैरोला द्वारा जनपद देहरादून में कुछ नई नियुक्तियां की गई एवं नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किए गए ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में बलवीर नेगी उर्फ बिट्टू को जिला  मुख्य उप प्रमुख, मनीष को जिला उपाध्यक्ष, हार्दिक को प्रेम नगर अध्यक्ष, राज सेमवाल को रायपुर विधानसभा अध्यक्ष, आजाद गैरोला को उमेदपुर अध्यक्ष, नासिर को कार्यकारिणी सदस्य प्रमुख रूप से शामिल है ।
इसके अतिरिक्त सभा में  दीपक रावत, उज्जवल रावत,  शिवम रावत, प्रमिला नौटियाल,  रितु सकलानी, हर्षवर्धन,  रूपाली चौधरी,  कीर्ति दानू , लोकेंद्र पांडे, सुमन गैरोला,अमन गोदियाल, डी के चमोली,  दीनदयाल गैरोला आदि अनेकों शिव सैनिक  सम्मिलित रहे ।

#shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,