सीएम धामी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 45 साल के नितिन नबीन बीजेपी के 12वें और सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं. उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा. बीजेपी ने नितिन नबीन को दिसंबर में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. आज भाजपा को पांच साल के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
#BJPPresidentElection #BJP #NDA #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







