देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर ऋषिकेश मे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में पहुंचे। वेद निकेतन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है 

#AmitShah #Rishikesh #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,