पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव को बताया फर्जी और अवैध
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज हुए चुनावों को रद्द करने की मांग की है, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग ने चुनाव को अवैध, फर्जी और जनता विरोधी करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में मतदाताओं के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना की पूरी तरह अवहेलना की गई। शेख हसीना ने बयान जारी कर अपनी छह मांगें रखी हैं. इनमें चुनावों को अंसैवाधानिक और अवैध बताते हुए रद्द करने, मोहम्मद यूनुस का इस्तीफा, झूठे मामलों को वापस लेने, सभी राजनीतिक कैदियों के साथ-साथ शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और पेशेवरों की रिहाई, अवामी लीग की गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की गई है. अवामी लीग ने ट्वीट में कहा कि चुनाव की प्रक्रिया योजना बनाकर रची गई एक तमाशा थी, जिसमें पार्टी की भागीदारी नहीं थी। पार्टी ने जनता, माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक समुदायों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस जबरदस्त फर्जी चुनाव को नकार दिया। हसीना ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में विभिन्न स्तरों पर आम जनता, विशेषकर महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस ने अवैध और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उनके द्वारा आयोजित यह चुनाव योजनाबद्ध तरीके से किया गया एक ढ़ोंग है.
उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता के वोट करने के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना की अनदेखी करते हुए आयोजित किया गया और यह प्रक्रिया अवामी लीग की भागीदारी और वास्तविक मतदाताओं के बिना ही पूरी की गई.
#BangladeshGeneralElections #Bangladeshnews,







