भारत-ईयू के बीच ऐतिहासिक 'मदर ऑफ ऑल डील्स' फाइनल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमति जताई है. यह समझौता भारत को 27 देशों से जोड़ेगा और निवेश के बड़े अवसर खोलेगा. करीब दो दशक के लंबे इंतजार और बातचीत के बाद, भारत और यूरोपीय संघ (ईये) ने आखिरकार ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते की अहमियत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे "मदर ऑफ ऑल डील्स" (अब तक का सबसे ऐतिहासिक समझौता) करार दिया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने समझौता का एलान करते हुए कहा कि यह साझेदारी दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी की मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक व्यापार का नया सवेरा बताया है. यह डील सिर्फ सामान सस्ता नहीं करेगी, बल्कि भारतीय कपड़ा , लेदर और हीरे-जवाहरात के कारोबारियों के लिए यूरोप का विशाल बाजार खोल देगी. भारतीय कपड़ों पर लगने वाली ड्यूटी खत्म होने से बांग्लादेश और वियतनाम को पीछे छोड़ भारत नंबर 1 बन सकता है. इस समझौते की शुरुआत 2007 में हुई थी, लेकिन 2013 में बातचीत टूट गई थी। जून 2022 में इसे दोबारा शुरू किया गया और अब 2026 में जाकर यह मुकाम हासिल हुआ है। जापान और दक्षिण कोरिया के बाद भारत तीसरा एशियाई देश बन गया है जिसने ईवी के साथ ऐसी डील की है।
नेताओं ने भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते की सफलता का स्वागत किया. यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा और दोनों पक्षों के लिए समृद्धि लाएगा. दोनों नेताओं ने व्यापारिक मंच पर निजी निवेश को बढ़ाने और उद्योग क्षेत्रों में नए सहयोग की अपील की. अहम बात यह भी है कि इसकी वजह से लाखों लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है, साथ ही करीब 2 करोड़ लोगों के बीच व्यापार की संभावना बनेगी.
#India EU FTA #indianews #PMMODI,







