सीएम धामी ने दी विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार (गंगा) शाखा में ज्वालापुर जोन तृतीय हरिद्वार में विभिन्न ब्यासों की सीवर लाईन बदलने हेतु ₹ 2.95 करोड़, जनपद उत्तरकाशी की पुरोला शाखा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी की सांकरी पेयजल योजना हेतु ₹ 3.05 करोड़ तथा जनपद टिहरी के अन्तर्गत विकासखण्ड हिण्डोलाखाल के ग्राम महडजाली में उमरेश्वर माछर पेयजल पम्पिंग योजना का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 26.44 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत में जिला न्यायाधीश के आवासीय भवन के निर्माण हेतु ₹ 5.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






