खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): तिहाड़ जेल में उम्रैकद की सजा काट रहे 1984 सिख दंगों के मामले में दोषी पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. सज्जन कुमार एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में कार्य किया। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी पाए गए थे। हालांकि, हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो मामलों में उन्हें बरी कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनका निधन हो गया था, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सज्जन कुमार के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। 

#SajjanKumar #CongressSajjanKumarDeathNews #CongressSajjanKumar #Congressnews,