47वां विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 27, 28 एवँ 29 सितंबर को
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज दून सिख वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में अपना 47वां विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर हर वर्ष की भांति श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से 27, 28 एवँ 29 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नेत्र शिविर 27 को लंगर हॉल, गुरुद्वारा ऋषिकेश रोड डोईवाला मे एवँ 28 एव 29 सितंबर को गुरुनानक निवास, सुभाष रोड में आयोजित किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला जी बताया कि शिविर के संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ऑबेरॉय एवँ सहसंयोजक सरदार इंदरजीत सिंह होगे। महासचिव के के अरोड़ा ने अवगत कराया कि शिविर का ज्यादा से ज्यादा मरीज लाभ उठा सके इस हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




