दून सिख वेलफेयर सोसायटी ने की स्कूल यूनिफॉर्म के लिये ₹35000.00 की सहायता
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दून सिख वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इण्टर कॉलेज रेस कोर्स की प्रधानाचार्या डॉ गुरप्रीत कौर जी को सत्र 2026-27 हेतु अभावग्रस्त छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म एवँ लेखन सामग्री के लिये ₹35000.00 सहायता के लिये दिया गया। चेक सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह, शिक्षा अनुदान समिति के अध्यक्ष सरदार जी एस डंग एवँ सयुंक्त सचिव सरदार अमरजीत सिंह ऑबेरॉय द्वारा दिया गया। महासचिव के के अरोड़ा ने अवगत कराया कि यह निर्णय हाल में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




