देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। दून अस्पताल में छाती में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे पवन  कुमार को पहले तीसरी मंजिल, फिर दूसरी और उसके बाद पहली मंजिल पर भेजे जाने का मामला सामने आया है। मरीज को लगातार अलग-अलग मंजिलों पर भेजे जाने से अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुविधा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता लक्की राणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के एमएस और प्रिंसिपल से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों को समय पर उचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

लक्की राणा ने कहा, “छाती में दर्द जैसी गंभीर शिकायत लेकर आने वाले मरीज को इस तरह एक मंजिल से दूसरी मंजिल भटकना पड़े, यह बेहद चिंताजनक है। अस्पताल प्रशासन को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिले और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।”उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की।

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,