देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के अपमान पर मचे घमासान के बीच अब खबर सामने आई है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद फोन कर के सिंगर दलेर मेहंदी से बातचीत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका हालचाल जाना, इस दौरान उन्होंने बीते दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की। 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया- "प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।"

 

https://x.com/pushkardhami/status/2113590427408646174?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2113590427408646174%7Ctwgr%5E737dbbd90140cc6fe21ec7d9cc63c634ac3b615b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fpolitics%2Futtarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-spoke-with-singer-daler-mehndi-on-phone-know-details-of-conversation-here-2026-10-23-1250551

#DalerMehndi #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,