लखनऊ,खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पिछले पांच दिनों से अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे स्वामी की तबीयत शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन पर्व पर अचानक खराब हो गई। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यूपी की सियासत गरमा गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलकर मैदान में उतर गए हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना उन पर निशाना साध रहे हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन मौनी अमावस्या के दिन हुए दुर्व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता, वे संगम स्नान में शामिल नहीं होंगे। उनका कहना है कि अधूरा संकल्प पूरा किए बिना वसंत पंचमी का स्नान करने का कोई औचित्य नहीं है।
प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान ने मामले को और तूल दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि कुछ “कालनेमि” सनातन धर्म को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक संत और संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं होता। जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे होंगे. हमें उनसे सावधान होना होगा. हमें उनसे सतर्क रहना होगा. इस पूरे विवाद के बाद माघ मेला प्रशासन, सरकार और संत समाज के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में भी इस बयानबाज़ी पर चर्चा तेज हो गई है।

#upnews #Lucknownews,