देशभर में आज गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड हुई, जिसमें देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और प्रगति की खूबसूरत झलक दिखाई गई. इस साल की परेड का खास आकर्षण 'ऑपरेशन सिंदूर' रहा, जो हाल ही में भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण और सफल कार्रवाई थी.
मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मौजूद थे. परेड में भारतीय वायुसेना के जेट्स ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' फॉर्मेशन बनाया, जो बहुत प्रभावशाली था. पूरे कार्यक्रम में देश की एकता, शक्ति और विकास की कहानी दिखाई गई, साथ ही 'वंदे मातरम' गीत के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया गया.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। एक सफल भारत दुनिया को और स्थिर, समृद्धि और सुरक्षित बनाएगा और हम सभी को इससे फायदा होगा। वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोकर पेश किया गया, जिसे देखकर सभी दर्शक अभिभूत हो गए।
ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई इंटीग्रेटेड कमांड ने प्रदर्शन किया. सुखोई-राफेल समेत 29 एयरक्राफ्ट्स शामिल हुए. सूर्यास्त्र और MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने कर्तव्य पथ पर फूल बरसाए. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया था और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. यह समारोह लगभग 90 मिनट तक चला. इस बार मुख्य परेड की थीम वंदे मातरम पर रखी गई थी. परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकाली गईं. यह 'स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम और समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत' थीम पर आधारित थीं. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए खास मेहमानों को बुलाया गया है. इस लिस्ट में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने इनकम और रोजगार पैदा करने में बेहतरीन काम किया है, इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में 'वंदे मातरम' के 150 साल, भारत की सैन्य शक्ति, जिसमें ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलें शामिल हैं
#RepublicDay2026 #RepublicDay2026 #26January #indianews,







