ईशान और सूर्यकुमार के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड !
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 28 गेंदें शेष रहते 209 रन के टारगेट को हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर दिया हैं, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक लगाया. इन पारियों की मदद से भारत ने 209 के विशाल लक्ष्य को 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है।
#INDvsNZ2ndT20 #BCCI #T20 #Teamindia #ICC,







